होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ratlam Breaking : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर चला प्रशासन का डंडा, रतलाम में कलेक्टर ने की कार्रवाई 

Ratlam Breaking : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर चला प्रशासन का डंडा, रतलाम में कलेक्टर ने की कार्रवाई 

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मनमाने ढग से ऊंचे दामों पर बच्चों की किताबें और ड्रेस बेचने वाले एक निजी स्कूल पर  जिला कलेक्टर ने करवाई की है। ईसरथूनी रोड पर स्थित चेतन्य टेक्नो स्कूल पर प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में स्कूल के अंदर कॉपी किताबे और यूनिफार्म मिले है। 

आपको बता दें कि यह पुरा मामला रतलाम जिले के ईसरथूनी रोड पर स्थित चेतन्य टेक्नो स्कूल का बताया जा रहा है। जहां प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  छापेमार करवाई के दौरान स्कूल के गोदाम में भारी मात्रा में कॉपी किताबे और यूनिफार्म मिले है। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने कई शिकायतें आने के बाद इस करवाई को अंजाम दिया है। 

बता दें कि इससे पहले भी ऐसी घटनाये सामने आ चुकी है जिसपर सरकार और प्रशासन दोनों ने कड़ी करवाई किया था। जबलपुर जिले में प्रशासन ने अवैध रूप से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया था।  साथ ही किताब दुकान वालों पर भी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने स्कूलों से छात्रों से अवैध रूप से लिए गए 81.3 करोड़ रुपये का शुल्क वसूला था। प्रशासन के इस एक्शन से प्राइवेट स्कूलों में हड़कंप मच गया था। 
 


संबंधित समाचार