होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS: फिर चला अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर, भू माफियाओं में मचा हड़कंप, शहरभर में की गई कार्रवाई

BHOPAL NEWS: फिर चला अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर, भू माफियाओं में मचा हड़कंप, शहरभर में की गई कार्रवाई

भोपाल : मध्य प्रदेश में भू माफियाओं द्वारा शहर भर में अलग अलग जगह पर अवैध कॉलोनी संचालित की जा रही है। जिसपर आज प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई भोपाल के रातीबड़ के गोकुल ग्रीन कॉलोनी में की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर की गई। वही प्रशासन की इस एक्शन से राजधानी में खलबली मच गई है। 

रातीबड़ थाना क्षेत्र का मामला

बताया जा रहा है कि राजधानी भोपाल के रातीबड़ के गोकुल ग्रीन कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यह प्लॉटिंग प्रशासन की बिना अनुमति के काटी जा रही थी।  जो की पूरी तरह से अवैध है। यह कार्रवाई न सिर्फ रातीबड़ थाना क्षेत्र  में की गई। बल्कि भोपाल के अलग-अलग अवैध कॉलोनियों पर की गई। 

शहर भर में चला प्रशासन का बुलडोजर

बता दे राजधानी भोपाल में काफी लंबे समय से चोरी छुपे नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी का कारोबार किया जा रहा है जिसकी रोकथाम हेतु  कलेक्टर के निर्देश पर एक्शन लिया गया और अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई।


संबंधित समाचार