होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Aditya L1 Mission Launch: सूर्य को भारत का नमस्कार!

Aditya L1 Mission Launch: सूर्य को भारत का नमस्कार!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य मिशन की तैयारी पूरी कर ली है। इस मिशन को दो सितंबर यानी आज दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 'आदित्य-एल1' मिशन (Aditya-L1) को लॉन्च किया जाएगा। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।
इसको के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में 'लैग्रेंज प्वाइंट' यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। 

इतना ही नहीं देश के आम लोग भी इसरो की सफलता की कामना करते हे नज़र आ रहे हैं, आदित्य एल1 मिशन की सफल लॉन्चिंग के लिए वाराणसी में हवन किया जा रहा है. वहीँ उत्तराखंड से मिशन की सफलता के लिए दून योग पीठ के केंद्रों पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। अपनी अपनी आस्था और विश्वास को मध्यनजर रखते हुए लोग इसरो की सफलता की कामना करते है नज़र आ रहे हैं. 


संबंधित समाचार