होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

इंदौर में 11 लाख पौधे वितरित करेगा ये समूह

इंदौर में 11 लाख पौधे वितरित करेगा ये समूह

इंदौर। साल 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के अपने संकल्प के तहत अदाणी समूह मध्य प्रदेश सरकार की मुहिम में शामिल हो गया है। इंदौर में ग्रीन कैंपेन के तहत 51 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है।

अदाणी समूह इस ग्रीन कैंपेन के लिए 11 लाख पौधे उपलब्ध कराएगा। 
इस साल बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 5.5 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया था।

यह देश भर में 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का हिस्सा है। एक पेड़ माँ के नाम को भी आगे बढ़ाएगा।


इंदौर में लगाए जाने वाले 51 लाख पेड़ों में से 11 लाख पौधे अदाणी समूह उपलब्ध कराएगा। ये पौधे 25 विभिन्न प्रजातियों के होंगे, जो शहर के ग्रीन जोन में जैव विविधता (बायोडायवर्सिटी) विकसित करने में मदद करेंगे।


संबंधित समाचार