होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM साय ने सदन में किया बड़ा ऐलान : बोले- 'प्रशासनिक सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बख्शा नहीं जाएगा अपराधी'

CM साय ने सदन में किया बड़ा ऐलान : बोले- 'प्रशासनिक सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बख्शा नहीं जाएगा अपराधी'

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में राज्य प्रशासनिक सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों पर जांच और कार्रवाई का मामला सामने आया। जिस पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है,'मैं विश्वास दिलाता हूं कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएंगे। विधानसभा में दागदार राज्य प्रशासनिक सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों पर जांच और कार्रवाई का मामला सामने आया। जिस पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है,'मैं विश्वास दिलाता हूं कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएंगा'। इसके आगे मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। 

बख्शा नहीं जाएगा अपराधी :

वहीं भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सवाल किया कि एसीबी और ईओडब्ल्यू में राज्य प्रशासनिक सेवा के कितने अधिकारियों के खिलाफ किन-किन मामलों में अपराध दर्ज है? किन-किन के खिलाफ विभागीय जांच हो रही है?इस दौरान कुछ अधिकारियों का नाम लेते हुए कौशिक ने कहा, सवाल लगाने के बाद उन पर कार्रवाई हुई है, गंभीरता इसी से समझी जा सकती है।इस पर जवाब देते हुए सीएम साय ने कहा कि हमने अभिशरण विभाग और सुशासन का गठन किया है। 'मैं विश्वास दिलाता हूं कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएंगा'। उन्होंने आगे कहा कि राज्य शासन और ईओडब्ल्यू, एसीबी के द्वारा 31 जनवरी 2025 की स्थिति में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रथम श्रेणी अफसरों पर विभागीय जांच की कार्रवाई अब तेज कर दी गई है। 


संबंधित समाचार