होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ACCU और सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक के नशे के इन्जेक्शन और टेबलेट बरामद 

ACCU और सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक के नशे के इन्जेक्शन और टेबलेट बरामद 

रिपोर्टर - संदीप करिहार 
बिलासपुर।
 ACCU व सिविल लाईन पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियो पर  संयुक्त कार्यवाही की गई। नशे के सौदागरो के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले इन्जेक्शन एवं टेबलेट के 2 सप्लॉयर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। नशे के टेबलेट और इंजेक्शन समेत करीब 31 लाख रू का सामान ज़ब्त किया गया है। अरोपियो के कब्जे से नशे के लिये प्रयोग में आने वाले Ampoules कुल 2150 नग कीमत करीब 11 लाख रू, Tablet कुल 23648 नग कीमत करीब 20 लाख रुपए, नशीले Ampoules व Tablet का जखीरा बरामद किया गया है। 

एसपी रजनेश सिंह ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियो का पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है और पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से ही क्लू मिला था जिससे आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। 

 


संबंधित समाचार