होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रिश्वतखोर लेखापाल पर ACB की कार्रवाई, 20 हजार लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

रिश्वतखोर लेखापाल पर ACB की कार्रवाई, 20 हजार लेते रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर लेखापाल पर बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के जनपद पंचायत में पदस्थ लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार लालपुर पंचायत के सरपंच से निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि निकालने के एवज में 20 हजार रूपये कमीशन की मांग कर रहा था।

12 हजार 800 रूपये भी जब्त  

सरपंच द्वारा शिकायत के आधार पर रिश्वतखोर लेखापाल को पकड़ने एसीबी की टीम ने जाल बिछाया जिसमें लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा फंस गया। रिश्वत की रकम के साथ ही लेखापाल से 12 हजार 800 रूपये अलग से बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा। 
 


संबंधित समाचार