होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

52 दिन पहले मरी महिला हो गई लाड़ली बहना योजना के पैसों से जिंदा!

52 दिन पहले मरी महिला हो गई लाड़ली बहना योजना के पैसों से जिंदा!

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों का माथा ठनक उठा। 52 दिन पहले मरी हुई महिला अचानक जिंदा हो गई, जबकि महिला के परीजन महिला का अंतिम संस्कार 52 दिनों पहले कर चुके थे, लेकिन लाड़ली बहना योजना के पैसों ने महिला को जिंदा कर दिया। जी हां मामला ऐसा ही कुछ है। 

लाड़ली योजना के पैसों से जिंदा हुई महिला!

दरसअल, ​भिंड जिले के ग्राम मढ़रौली के पास पुलिस को एक महिला की लाश अधजली मिली थी। मृतक महिला की पुष्टि परिजनों ने भी कर दी थी। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार उसके ससुराल वालों ने कर दिया। वही महिला के परिजनों ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ जान से मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में 302 का मामला दर्ज किया था। साथ ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन 52 दिनों पहले जिस महिला का अंतिम संस्कार किया वो महिला अचानक जिंदा हो गई। महिला नोएडा में घूमती मिली। महिला के अचानक जिंदा होने की खबर से पुलिस का माथा भी ठनक गया। क्योंकि महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला के जिंदा होने का खुलासा उस समय हुआ जब महिला लाडली बहना योजना के पैसे निकाले पहुंची। क्योंकि महिला का बैंक खाता उसके पति के फोन नंबर से लिंक था। जैसे ही महिला ने पैसे निकाले उसके जिंदा होने का राज खुल गया। 

पति पहुंच पुलिस के पास

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जिस महिला को मरा मानकर अंतिम संस्कार किया गया था उसी महिला ने मथुरा में आधार कार्ड फिंगरप्रिंट के माध्यम से लाडली बहन योजना के पैसे निकाले थे। जैसे ही महिला ने पैसे निकाले तो उसके पति के फोन पर मैसेज चला गया। इसके बाद पति तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने एक टीम को मथुरा के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने जहां से पैसे निकाले थे वहां के सीसीटीवी फुटेज खंंगाले तो महिला जिंदा पाई गई। 

नोएडा में नौकरी करती पाई गई महिला 

इसके बाद पुलिस ने महिला फोटो लेकर पूछताछ शुरू की और नोएडा पहुंच गई। जहां महिला एक मोबाइल पैकिंग कंपनी में नौकरी करते हुए पाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला से कड़ी पूछताछ की तो महिला ने बताया की उसे अकेला रहना पसंद है। वह शादी भी नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजनों ने उसकी जबरदस्ती शादी कर दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार