होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gwalior Breaking : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग दर्जनों दुकानें जलकर हुई खाक 

Gwalior Breaking : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग दर्जनों दुकानें जलकर हुई खाक 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आग का भीषण तांडव देखने को मिला है। सब्जी मंडी में आग लगने से आधा दर्जन दुकाने जलकर खाक हो गयी। सुचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची।  बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र के छत्री मंडी का बताया जा रहा है। जहाँ बीती रात आग का तांडव देखने को मिला। जानकरी के अनुसार शुक्रवार रात अचानक मंडी में आग लग गयी। आग की चपेट में दर्जनों दुकाने और कई सारे सब्जी के ठेले आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

सुचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  यह आग किस वजह से लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।  इस हादसे में लाखों रूपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।  फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


संबंधित समाचार