होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR SUICIDE CASE: जबलपुर में प्रेमी युगल ने जहर खा कर की आत्महत्या, इंदौर में पति ने खुद को गोली मारी, हुई मौत

JABALPUR SUICIDE CASE: जबलपुर में प्रेमी युगल ने जहर खा कर की आत्महत्या, इंदौर में पति ने खुद को गोली मारी, हुई मौत

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने सल्फास खा अपनी जान दे दी।  प्रेमी युगल ने आत्महत्या क्यों की अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है । यह पूरा मामला जबलपुर के थाना सिहोरा के ग्राम दिनारी खमरिया का है। 

प्रेम प्रसंग के चलते दी जान 

जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल ने शादी नहीं होने के चलते यह कदम उठाया । दरअसल, इसी माह लड़की की किसी दूसरी जगह शादी होने वाली थी। लेकिन इसके पहले ही लड़की ने अपनी जान दे दी। प्रेमी युगल का शव एक साथ बरामद किया। दोनों मृतक थाना सिहोरा के ग्राम दिनारी खमरिया के रहने वाले थे।  फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

गणेश धाम कॉलोनी की घटना 

इधर, इंदौर में एक दंपती के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने जहर खा लिया। तो वही पति ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह पूरी घटना बाणगंगा इलाके में सोमवार शाम 5 बजे की है।

पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम 

जानकारी के अनुसार पति पत्नी में अक्सर छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। बीते दिन भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। तो आक्रोश में आकर पत्नी ने जहर खा लिया। तो वही पति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मृतक की पहचान अजब राजपूत के रूप में की है। वही महिला की पहचान बबीता राजपूत के रूप में हुई है।  दंपति के दो बच्चे भी है। जो हादसे के वक्त घर से बाहर थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार