होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सिवनी तेंदुआ : उड़ान भरने वाला था विमान, अचानक आ गए तेंदुए, फिर...

सिवनी तेंदुआ : उड़ान भरने वाला था विमान, अचानक आ गए तेंदुए, फिर...

सिवनी तेंदुआ : मध्यप्रदेश का सिवनी जिला वनक्षेत्र के चलते अपनी अलग पहचान रखता है। क्योंकि सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में खूंखार जानवरों का बसेरा है। सिवनी के जंगलों में बाघों की संख्या ज्यादा मानी जाती है। हाल ही में सिवनी में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। 

अचानक आ धमका तेंदुआ

दरसअल, सिवनी जिले के सुकतरा हवाई पट्टी पर जब पायलट एक ट्रेनी विमान से उड़ान भरने ही वाला था कि हवाई पट्टी पर अचानक तेंदुए परिवार सहित आ गया। मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ हवाई पट्टी को पार कर रहा था। तेंदुओं को देख पायलट ने तुरंत विमान की गति धीमी कर दी और तेंदुए के परिवार को हवाई पट्टी पार करने दी। 

कैमरे में कैद किया अदभुत दृश्य 

हवाई पट्टी पर तेंदुओं की चहल कदमी का नजार अद्भुत था। हवाई पट्टी पर तेंदुओं को देखकर पायलट हैरान हो गया था। उसने तुरंत विमान की गति धीमी कर दी। और अपने कैमरे से इस अदभुत नजारे को कैद कर ​लिया। इस खूबसूरत नजारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

आपको बता दें कि पेंच नेशनल पार्क छिंदवाड़ा और सिवनी जिले से जुड़ा है। सिवनी के जंगल भारत में मशहूर है। यह नेशनल पार्क करीब 750 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ विशाल जंगल है। महाराष्ट्र के नागपुर से पेंच नेशनल पार्क 93 किमी की दूरी पर स्थित है। सिवनी के जंगलों में कई खतरनाक जानवर विचरण करते है।


संबंधित समाचार