होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Transfer News 2025: MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 पुलिसकर्मियों के साथ साथ कई IPS के किये गए तबादलें, देखें लिस्ट

Transfer News 2025: MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 पुलिसकर्मियों के साथ साथ कई IPS के किये गए तबादलें, देखें लिस्ट

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जहां 8 आईपीएस अधिकारियों के साथ साथ 60 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए है। जिसको लेकर देर रात आदेश भी जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस मुख्यालय में 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश में एक इंस्पेक्टर, दो कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स, तीन उप निरीक्षक और दो आरक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें अलग अलग इकाइयों से तबादला कर 5 साल के लिए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई EOW में पदस्थ किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के पद पर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र रावत को सहायक पुलिस उपायुक्त परदेशीपुरा इंदौर से स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन के पद पर नियुक्त किया गया है। अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जिला नीमच को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली के पद पर नियुक्त किया गया है। विदिता डागर को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर पद पर भेजा गया है।  आदर्श कांत को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बालाघाट के पद पर पोस्ट किया गया है।

60 पुलिस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी 

सुरेंद्र सिंह गौर को उप- सेनानी 34वीं वाहिनी विसबल धार के पद पर नियुक्त किया गया है। सहायक पुलिस महाननिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर रश्मि मिश्रा को नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेंज सागर के पद पर प्रतिमा पटेल को भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला श्योपुर के पद पर प्रवीण भूरिया को नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार कौशल, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रीवा को स्थानांतरित करके जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर अमित सक्सेना को भेजा गया है। जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रीवा पद की जिम्मेदारी शिवकुमार सिंह को सौंप गई है।


संबंधित समाचार