होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: आस्था की अनोखी तस्वीर ! ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ महादेव के दर्शन के लिए पहुंचा 7 वर्षीय बालक, वीडियो वायरल

MP NEWS: आस्था की अनोखी तस्वीर ! ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ महादेव के दर्शन के लिए पहुंचा 7 वर्षीय बालक, वीडियो वायरल

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शन के लिए आये दिन बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते है। इसी कड़ी   में एक अनोखी तस्वीर ओंकारेश्वर से सामने आई है। जहां एक 7 वर्षीय बालक ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ महादेव के दर्शन के लिए पहुंचा और भगवान का आशीर्वाद लिया। 

बच्चा बचपन से ही ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे

बताया जा रहा है कि बच्चा बचपन से ही ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे है। जिसके चलते परिवार बालक के स्वस्थ होने और उसके बेहतर जीवन की कामना करने के लिए बैंगलुरू से मध्य प्रदेश पहुंचा और बाबा के चरणों में अर्जी भी लगाई। इतना ही नहीं ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने बच्चे की हालत को देखते हुए बच्चे के सुलभ दर्शन करने में भी मदद की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 


संबंधित समाचार