होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

इज़रायल में मिला 3,300 साल पुराना जहाज

इज़रायल में मिला 3,300 साल पुराना जहाज

नॉर्थ इजरायल के तट पर कांस्य युग का एक पुराना जहाज मिला है। एक कंपनी समुद्र में प्राकृतिक गैस के लिए ड्रिलिंग कर रही थी, तभी उसे 3,300 साल पुराना जहाज और उसका माल मिला। यह जहाज जमीन से इतनी दूर शिपिंग करने वाले जहाजों के सबसे पुराने उदाहरणों में से एक माना जाता है।

इजरायल के प्राचीन वस्तु प्राधिकरण ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि समुद्र में इतनी दूर मिला जहाज बताता है कि प्राचीन लोगों की नेविगेशन क्षमता कितनी अधिक उन्नत थी क्योंकि वे समुद्र में जमीन से काफी दूर यात्रा कर सकते थे। जहाज जिस गहराई में पाया गया है, उसे वहां सहस्राब्दियों से समुद्र की लहरें, धाराएं या मछुआरे पहुंच ही नहीं सके हैं, जिसके वजह से इसमें कोई छेडखानी नहीं हो पाई है। इसमें रिसर्च से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

आईएए मरीन यूनिट के प्रमुख जैकब शारविट ने बताया, "इस नाव की खोज ने अब प्राचीन नाविक क्षमताओं के बारे में हमारी पूरी समझ को बदल दिया है। यह इतनी बड़ी दूरी पर पाया जाने वाला पहला जहाज है, यहां से धरती दूर-दूर तक दिकाई नहीं देती है।" उन्होंने बताया कि इसी युग के दो समान जहाज पहले भी खोजे गए थे, लेकिन वे तट के काफी करीब थे।

1000 साल से भी पुराना जहाज

एनर्जियन कंपनी ने बताया कि समुद्र में प्राकृतिक गैस के लिए जमीन से लगभग 90 किलोमीटर दूर ड्रिलिंग चल रही थी, तभी यह 12*14 मीटर लंबा लकड़ी का जहाज मिला। 1,800 मीटर की गहराई पर खोदे गए इस जहाज की उम्र 1,000 साल से ज़्यादा है और इसे सबमर्सिबल रोबोट की मदद से खोजा गया। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि जहाज संभवतः सूर्य और तारों की मदद से चलता था। शायद तूफान या समुद्री डाकुओं के हमले की वजह से यह डूब गया हो। 

एनर्जियन (Energean) ने बताया कि यह जहाज सैकड़ों प्राचीन काल के मग (jugs) के नीचे दबा हुआ था। यह जहाज लगभग एक साल पहले इजरायल के क्षेत्रीय जल में मिला था। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि इस युग के दौरान व्यापार तट के नजदीक नौकायन करने वाली नावों द्वारा किया जाता था। ये नावें लगातार जमीन पर नजर रखते हुए एक बंदरगाह से दूसरे बंदरगाह तक जाती थीं, हालांकि, यह नई खोज एक अलग नेविगेशन अभ्यास का सुझाव देती है।

यह खोज पुरातत्व विज्ञान के लिए एक महत्वपूर्ण खोज है और यह प्राचीन काल के लोगों के समुद्री व्यापार और नेविगेशन के बारे में हमारी समझ को बदल सकती है।

यह खोज अभी भी प्रारंभिक चरण में है और शोधकर्ता अभी भी जहाज और उसके माल का अध्ययन कर रहे हैं। अधिक जानकारी सामने आने के साथ, हमें प्राचीन कांस्य युग के बारे में और भी अधिक जानकारी मिल सकती है।


संबंधित समाचार