होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

3 IPS Stranded : एक हीरोइन, 3 IPS, बुरे फंसे, सस्पेंड

3 IPS Stranded : एक हीरोइन, 3 IPS, बुरे फंसे, सस्पेंड

3 IPS Stranded : एक हीरोइनके चक्कर में तीन IPS अधिकारियों को अपनी नौकरी से हाथ धौना पड़ा। तीनों अधिकारी सीनियर रैंक के है। तीनों अधिकारियों पर एक एक्ट्रेस ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तीना IPS अधिकारी आंध्रप्रदेश के है। राज्य सरकार ने तीनों IPS अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

हीरोइन ने लगाए आरोप

जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश सरकार ने एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी द्वारा तीन IPS अधिकारियों पर आरोप लगाए जाने के बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया है। अभिनेत्री का आरोप है कि तीनों ने उनके खिलाफ बिना जांच के कार्रवाई की और उन्हें परेशान किया गया। कादंबरी का आरोप है कि पिछली सरकार में तीनों IPS अधिकरियों ने उन्हें धमकी दी थी की निगम अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस ले ले। अगर ऐसा नहीं किया तो परिणाम गंभीर होंगे। 

ये IPS हुए सस्पेंड

आंध्रप्रदेश सरकार ने IPS पी सीताराम अंजनेयुलु, IPS कांथी राणा टाटा और IPS विशाल गुन्नी को सस्पेंड किया है। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें इसी साल धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामला दर्ज होने से पहले IPS अंजनेयुलु ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। उनके खिलाफ मामला 2 फरवरी को दर्ज किया गया था, लेकिन उसे पहले 31 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 


संबंधित समाचार