भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली और 21 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात आदेश जारी कर उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के ट्रांसफर के आर्डर जारी कर दिए है।
21 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना
पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में 21 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिसमें 17 उप निरीक्षकों और 4 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें विभिन्न इकाइयों से राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है।
5 वर्ष के लिए राज्य साइबर सेल में Transfer
पीएचक्यू ने अपने आदेश में कहा है इन शासकीय सेवकों को स्वयं के निवेदन पर स्वयं के व्यय पर अस्थाई रूप से अगले आदेश तक अगले 5 वर्ष तक के लिए राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया जाता है।