छतरपुर : मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराध से यह साफ़ होगा गया है कि प्रदेश में दबंगों के हौसले बुलंद है। अपराधियों की दबंगई का ताजा मामला छतरपुर से सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने चलती बस को रोककर यात्रियों के कैश,जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इसके बाद परेशान यात्रियों ने तुरंत थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज की। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना राजनगर थाना क्षेत्र के पथरिया तिराहा की
यह पूरी घटना राजनगर थाना क्षेत्र के पथरिया तिराहा की बताई जा रही है। जहां सुबह 7:30 बजे पथरिया तिराहा के पास दो नकाबपोश जबरदस्ती बस में चढ़ गए और यात्रियों को लूट लिया। बताया जा रहा है कि बस लवकुशनगर से सतना के लिए जा रही थी। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। वही खजुराहो एसडीओपीमामले की जांच कर रही है।
पुलिस की 3 टीम कर रही मामले की जांच
बस में सफर कर रही महिलाओं की मानें तो लुटेरों ने महिलाओं से नगदी, मंगलसूत्र, तो छीना ही वहीं महिलाओं के साथ मासूम बच्चों के गले में पहने लॉकेट को भी छीन लिया और बच्चों के हाथ से पैसे भी छीने। फ़िलहाल पुलिस की 3 टीम मिलकर मामले की जांच कर रही थी। वहीं धारा 306/9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।