होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

150 किन्नर भाजपा में शामिल, सुरैया के नेतृत्व में ली सदस्यता

150 किन्नर भाजपा में शामिल, सुरैया के नेतृत्व में ली सदस्यता

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने संगठन पर्व के तहत बुधवार को मंगलवारा छावनी रोड स्थित सुरैया बाजी के घर पहुंचकर किन्नर समाज के 150 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि किन्नर समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से खुश है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को किन्नर समाज के 150 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर फल वितरण किया है। 

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि किन्नर समाज की देश एवं समाज के विकास में अहम भूमिका है। किन्नर समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत किया है। किन्नर समाज प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों से खुश है। उन्होंने पार्टी की ओर से समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

किन्नर समाज प्रमुख सुरैया बाजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में हम किन्नरों को बहुत सम्मान मिला है।  पूरा किन्नर समाज प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। हम सभी उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी व पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह मौजूद थे।


संबंधित समाचार