होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS: दुखद खबर ! भोपाल के वन विहार में 15 साल की white tigress रिद्धि की मौत, 2013 में इंदौर से आई थी भोपाल

BHOPAL NEWS: दुखद खबर ! भोपाल के वन विहार में 15 साल की white tigress रिद्धि की मौत, 2013 में इंदौर से आई थी भोपाल

भोपाल : राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आकर्षण का केंद्र रही व्हाइट टाइग्रेस रिद्धि की आज मौत हो गई। रिद्धि 2 दिन से थी बीमार चल रही थी। जिसकी वजह से आज उसकी मौत हो गई। बता दें कि रिद्धि को साल 2013 में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए इंदौर से  भोपाल के वन विहार लाया गया था। रिद्धि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क की एकमात्र सफेद बाघिन थी। जिसके दीदार के लिए दूर दूर से लोग आते थे। 

15 साल की उम्र में व्हाइट टाइग्रेस रिद्धि ने तोड़ा दम

15 साल की सफेद बाघिन रिद्धि पिछले करीबन 11 सालों से वन विहार में थी. उसे पर्यटकों के लिए डिस्प्ले बाड़े में रखा गया था। रिद्धि को 4 साल की उम्र में भोपाल लाया गया था। तब से वह वन विहार में टूरिस्ट्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। फ़िलहाल वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद मृत बाघिन का नियमानुसार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन संरक्षक भोपाल वृत भोपाल, संचालक वन विहार एव अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

वृद्धावस्था की वजह से हुई मौत 

वही वन विभाग के अधिकारियो ने रिद्धि की मौत की वजह वृद्धावस्था बताई। कहा जा रहा है कि वृद्धावस्था के कारण अंग काम नहीं कर रहे थे। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृत सफेद बाधिन का सैंपल जांच के लिए स्कूल आफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक हेल्थ जबलपुर भेजा गया है। रिद्धि की मौत के बाद वन विहार में अब 15 बाघ बचे हैं, लेकिन सफेद बाघ एक भी नहीं हैं।
 


संबंधित समाचार