होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अज्ञात वाहन की ठोकर से 15 गौवंश की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 

अज्ञात वाहन की ठोकर से 15 गौवंश की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 

रिपोर्टर: दिलीप वर्मा

तिल्दा नेवरा:  बीती देर रात्रि ग्राम किरना में मुख्य मार्ग पर किसी भारी अज्ञात वाहन ने सड़क पर 18 मवेशियों को (गायों)  को ठोकर मार दी है। जिससे घटनास्थल पर ही 15 गायों की मृत्यु हो गई है, साथ ही तीन गाय गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

आज सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई जहां ग्रामीण धीरे-धीरे एकत्र हुए और मुख्य मार्ग पर ग्राम किरना में चक्का जाम कर दिए हैं जिससे  तिल्दा धरसीवां मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा एसडीएम प्रकाश टंडन थाना प्रभारी दलबल सहित घटनास्थल पर उपस्थित हुए हैं।


संबंधित समाचार