होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

123 मामलों का खुलासा : नगर निगम के 8 जोनल अफसर सहित 17 पर एफआईआर

123 मामलों का खुलासा : नगर निगम के 8 जोनल अफसर सहित 17 पर एफआईआर

भोपाल। नगर निगम में मृत्यु सहायता के नाम पर बड़ा हेरफेर और गड़बड़ी सामने आई है। नगर  निगम के अफसरों ने साठगांठ कर जीवित कर्मचारी को मृत बताकर पेमेंट कर दिया। शिकायत की जांच हुई, तो ऐसे 123 मामले सामने आए। गुरुवार को निगम के 8 जोनल अफसरों समेत 17 लोगों पर लोकायुक्त केस दर्ज किया गया है।

पूरा मामला यह है कि 9 फरवरी 2024 को अशोका गार्डन में रहने वाले मोहम्मद कमर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सैय्यद मुस्तफा अली के खाते में अगस्त 2023 में सहायता राशि के नाम पर 2 लाख रुपए निगम की ओर से ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें सैय्यद मुस्तफा अली को मृत बताया गया है, जबकि वह जिंदा है। इस मामले की शिकायत होने पर लोकायुक्त ने मामला जांच में लिया। जांच में इसी तरह की गड़बड़ी के 123 मामले सामने आए। इनमें से 95 मामलों  का रिकॉर्ड नगर निगम मुख्यालय, जोनल आॅफिस और वार्ड दफ्तर से गायब मिला।

जांच में सामने आईं कईं गड़बड़ियां

 लोकायुक्त को इस मामले की जांच में कई अनियमितताएं और गड़बड़ी मिली है। जांच के दौरान पाया गया कि  जोनल अफसरों ने आवंटित जोन के अतिरिक्त अन्य हितग्राहियों का ऑनलाइन लॉग-इन कर भुगतान किया।  भुगतान से पहले हितग्राही का आवेदन व उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स जैसे वार्ड प्रभारी से मृत्यु, हितग्राही, पता प्रमाण, बैंक से संबंधित अभिलेख का सत्यापन व प्रतिवेदन नहीं लिया। वहीं  भुगतान से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन भी नहीं किया गया। कई दस्तावेजों में हेरफेर कर भुगतान किया गया।इसके अलावा  त्रुटिपूर्ण या गलत बैंक खातों में भुगतान किए गए। 

11 महीने पहले उठा था मामला

नगर निगम के योजना प्रकोष्ठ में मृत्यु सहायता के रूप में दी जाने वाली राशि में दो करोड़ रुपए का घोटाला करीब 2023 में सामने आया था। एक महिला की गई शिकायत के बाद तत्कालीन अपर आयुक्त ने जांच शुरू की थी। इसमें जोन नंबर 3, 9,11, 16, 19 और 20 के तत्कालीन जोनल अधिकारियों की आईडी से भुगतान स्वीकृत होना सामने आया। सबसे ज्यादा 90 फाइलें जोन नंबर 16 की रहीं। इन फाइलों में से 65 तो एक साथ रात 11 बजे सिस्टम पर अपलोड की गईं।


संबंधित समाचार