भोपाल : सनातन धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष भी विजयादशमी का त्योहार 12 अक्टूबर को धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि इस बार सबसे बड़ा रावण दहन राजधानी भोपाल के कोलार में किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम रूप पर है।
MP का सबसे बड़ा 105 फीट के रावण का होगा दहन
12 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन कोलार में MP का सबसे बड़ा 105 फीट का रावण दहन किया जाएगा। कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई भी प्रदेश में सबसे ज्यादा होगी। सभी पुतलों को बनाने के लिए राजस्थान के कलाकार भोपाल बुलाए गए हैं। जो पिछले एक महीने से इन पुतलों को तैयार करने का काम कर रहे है। इतना ही नहीं आतिशबाजी के लिए कोटा, दमोह और बांदा के कलाकारों को बुलाया गया है। कोलार हिन्दू उत्सव समिति रावण दहन की तैयारियों में लगी हुई है।
रावण के पुतलों का सजा बाजार
दशहरा महोत्सव को लेकर राजधानी भोपाल के लिंक रोड के साथ साथ जगह जगह पर रावण के पुतलों का बाजार सज गया है। जिनकी कीमत 500 से लेकर ₹50000 तक तय की गई है। साथ ही इन पुतलों की ऊंचाई छोटे से लेकर 50 फीट ऊंचे बनाई गई है। भोपाल में इस बार 7000 से ज्यादा छोटे बड़े रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। जिसको लेकर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। बता दें कि तुलसी नगर ,सेकंड स्टॉप ,बांसखेड़ी पंचशील नगर समेत कई स्थानों पर करीब 300 कारीगर पिछले डेढ़ 2 महीने से पुतले तैयार कर रहे हैं... अब इन पुतलों को सड़क के किनारे सजा कर रख दिया गया है। वही कारीगर रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
राजधानी में 30 से अधिक जगह दहन किया जाएगा रावण
जानकारी के लिए बताने की राजधानी भोपाल में 30 से अधिक स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। कोलार के अलावा सलैया में हिन्दू धर्म समिति रावण दहन करेगी। बिट्टन मार्केट उत्सव समिति रावण दहन करेगी। गोविंदपुरा में भेल दशहरा मैदान में रावण दहन होगा। मिनाल स्पोर्ट्स मैदान, टीटी नगर के दशहरा मैदान, संत हिरदाराम नगर के दशहरा मैदान और विजय भूमि चोला में रावण का दहन होगा।