नरसिंहपुर : मध्य प्रदेश में इन दिनों तालिबानी सजा के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन दिबांग अपना गुस्सा निकालने के लिए जानवरों के साथ साथ इंसानों के साथ बदतर सलूक कर रहे है। जिसका वीडियो आए दिन सोशल मीडिया में वायरल होता रहता है। इसी कड़ी मानवता शर्मशार करने वाला ताजा मामला प्रदेश के नरसिंहपुर से सामने आया है। जहां चोरी के शक में कुछ दबंगों ने एक युवक की पहले निर्वस्त्र कर बेल्ट से पिटाई की। इसके बाद गुप्तांग में करेंट लगा दिया। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की जांच जारी है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
बता दें कि मानवता को शर्मशार करने वाला मामला नरसिंहपुर के चीचली ब्लॉक के बारहाबड़ा गांव के पास का है। जहां बाइक चोरी के शक में कुछ दबंगों द्वारा एक युवक को चोरी के संदेह में तालिबानी सजा दी गई। जहां पर पहले युवक को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकतें कराई गई। इसके बाद उसको उलटा लटकाकर बेरहमी से यातनाएं भी दी गई। इसके बाद बेल्ट से जमकर पीटा गया। इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा उन्होंने युवक के गुप्तांग में करेंट और पेट्रोल डालकर बड़ी ही निर्दयता से उसकी पिटाई करते रहे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि तत्काल इस मामले में संज्ञान लिया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। वहीं एक अन्य नाबालिग आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में आगे एसपी अमित कुमार ने कहा कि आगे इस तरह की घटनाएं न हो इसे लेकर निर्देश दिए गए हैं।