हनी सिंह के गाने को लेकर युवक ने जताई आपत्ति: हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार, याचिका की खारिज... 

हनी सिंह के गाने को लेकर युवक ने जताई आपत्ति: हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार, याचिका की खारिज... 

Honey Singh: मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों की वजह से विवादों में रहते हैं। वहीं अब उनके नए गाने 'मैनिएक' को लेकर बवाल मच रहा है। दरअसल इस गाने को लेकर एक शख्स ने आपत्ति जताई है। उसने गाने को अश्लील बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी है।उन्होंने कहा भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करके इस गाने में अश्लीलता फैलाई है। लेकिन उनकी इस शिकायत पर कोर्ट ने उल्टा युवक की क्लास लगा दी और उसकी इस याचिका खारिज कर दी है। 
 
याचिकाकर्ता को लगाई फटकार :

दरअसल मैनिएक गाने में याचिकाकर्ता लवकुश कुमार ने आरोप लगाया था कि भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करके हनी सिंह ने महिलाओं का सेक्शुअलाइजेशन किया जो अश्लीलता को बढ़ावा देता है। इसे लेकर उसने अपनी याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की और कहा कि इस गाने के बोल में बदलाव किया जाए क्योंकि महिलाओं को ये गाना अपमानित करता है। लेकिन उसकी दलील कोर्ट ने नकार दिया और उसे ही उल्टा फटकार लगाई।दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 'अश्लीलता का कोई धर्म नहीं होता, बिना किसी शर्त के इसे अश्लील ही कहा जाता है।  

'मैनिएक' को लेकर याचिका खारिज :

इसमें भोजपुरी अश्लीलता क्या होती है? अश्लीलता अश्लीलता होती है, इसे भोजपुरी भाषा से ना जोड़ा जाए। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को कोर्ट ने फटकारते हुए कहा कि 'गाना अगर इतना आपत्तिजनक है और अपराध के तहत आता है तो  FIR दर्ज क्यों नहीं कराते?' कानूनी कार्रवाई उन्होंने क्यों नहीं कराई है। कोर्ट नेइ स बात को साफ किया कि क्योंकि ये शिकायत अपराध की शाखा में नहीं आती। इसलिए हनी सिंह के गाने मैनिएक को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। 

यूट्यूब में मिला इतने व्यूज :

जानकारी के मुताबिक फैंस यो यो हनी सिंह के 'मैनिएक' गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं। और यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 115 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 


संबंधित समाचार