होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल, कुश्ती के बाद अब राजनीती में आजमाएंगे दांव 

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल, कुश्ती के बाद अब राजनीती में आजमाएंगे दांव 

नई दिल्ली : Vinesh Phogat and Bajrang Punia join Congress : कुछ दिनों में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।  चुनाव  के पूर्व आज कांग्रेस के नई दिल्ली कार्यालय में सांसद केसी वेणुगोपाल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, की उस्पस्थिति में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया दोनों ने पार्टी कार्यालय में जाकर आधिकारिक रूप से कांग्रेस की सदस्य्ता ली। इसके पहले दोनों ने कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी।  कांग्रेस ने अपने शोसल मिडिया एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस आपका स्वागत करती है साथ ही हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  उदय भान  ने कहा कि इन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है। मैं आप दोनों का हरियाणा कांग्रेस कमेटी की तरफ से हार्दिक स्वागत करता हूं। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल

विधानसभा चुनाव लड़ेंगी विनेश ?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विनेश फोगाट हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली है वहीं बजरंग पुनिया को हरियाणा कांग्रेस प्रचार समिति का सह अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विनेश फोगाट ने क्या कहा :

Vinesh Phogat and Bajrang Punia join Congress : कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा मैं कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, क्योंकि बुरे समय में ही पता चलता है - अपना कौन है। 
जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो BJP को छोड़कर आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे। 
मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है और सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग पुनिया के वक्तव्य :

Vinesh Phogat and Bajrang Punia join Congress : बजरंग पुनिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं सभी का धन्यवाद देता हूं। हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही।


संबंधित समाचार