होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बदहाल ओरछा मार्ग के निर्माण को लेकर महिलाओं का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी 

बदहाल ओरछा मार्ग के निर्माण को लेकर महिलाओं का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी 

लोकेशन - नारायणपुर 
रिपोर्टर - इमरान खान 
नारायणपुर।
नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के जर्जर ओरछा मार्ग को लेकर छोटेडोंगर इलाके के सात पंचायत की महिलाएं सड़क जाम कर आन्दोलन कर रही हैं। बड़गांव में सैकड़ों महिलाओं का चक्काजाम का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है। सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर चक्काजाम कर रही महिलाओ ने सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही पर पुरी तरह से रोक लगा दिया है। यात्री बस सहित सभी वाहनों के पहिए थम गए है। 

भारी वाहनों के चलने से हुआ जर्जर 

आंदोलनरत महिलाओं कि माने तो जब तक शासन प्रशासन पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात हैं। निक्को कंपनी की माल वाहक वाहनों से सड़क खराब हो गई हैं। धूल से ग्रामीणों की दिक्कते बढ़ गई है। जिला प्रशासन की ओर से महिलाओ को समझाने का प्रयास किया जा रहा हैं।


संबंधित समाचार