होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नातरा झगड़ा : MP में यहां लगती है महिलाओं की मंडी, सरेआम नीलाम होती है बेटियां 

नातरा झगड़ा : MP में यहां लगती है महिलाओं की मंडी, सरेआम नीलाम होती है बेटियां 

नातरा झगड़ा : मेरी तरह से 5 लाख... मेरे 10 लाख... मेरे 15 लाख... जी हां ऐसी बोली मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले मे लगाई जाती है। यहां पंचायत बुलाकर खुलेआम बहू बेटियों को निलाम किया जाता है। जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसे महिला के परिजन बहू बेटी को सौंप देते है। इस पंचायत में पति अपनी पत्नी को निलाम करता है, बाप अपनी बेटी को निलाम कर देता है। 

दरअसल, यह एक प्रथा है। जिसे नातरा झगड़ा के नाम से जाना जाता है। यह प्रथा वर्षो से चली आ रही है। कई बार प्रथा के खिलाफ आवाज भी उठाई गई। बीते दिनों राजगढ़ पुलिस अक्षिधक ने एक महिला को आजाद कराकर बेचने वाले शख्स से मंदिर में माफी मंगवाई। इस प्रथा को बंद करने के लिए कई अभियान चलाए गए, लेकिन कुछ नहीं हो सका। 

एसपी ने महिला को कराया आजाद

बीते दिनों राजगढ़ पुलिस अधिक्षक आदित्य मिश्रा ने प्रथा की शिकार होने जा रही एक महिला को आजाद कराया। एसपी को जानकारी मिली थी की एक महिला की बोली लगाने के लिए पंचायत बैठी है। इसके बाद एसपी ने महिला को आजाद कराया। वही बेचने वाले बुजुर्ग से हुनमान मंदिर में माफी भी मंगवाई। और कहा की वो अब आगे से ऐसा नहीं करेगा। इस पूरे वाक्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

क्या होता है नातरा झगड़ा?

बताया जाता है कि राजगढ़ जिले के इन इलाकों में पहले बेटियों का बाल विवाह करवाया जाता है। शादी के बाद महिला ससुराल में जाकर रहती है। वहां कुछ दिनों तक उसका शोषण होता है। इसके बाद ससुराल के लोग रखने से मना करते हैं। इसके बाद लड़की को उसके घर भेज देते हैं।

लगता है नातरा झगड़ा

महिला को छोड़ने के बाद पति तलाक भी नहीं देता है। पीहर पक्ष के लोग तलाक के लिए कहते हैं तो लाखों रुपए मांगे जाते हैं। इसके नातरा झगड़ा लगता है। नातरा झगड़ा में दोनों पक्षों के बीच गांव में पंचायत बुलाई जाती है। पंचायत दोनों पक्षों की सुनवाई करती है। लड़का पक्ष के लोग अपनी मांग रखते हैं। इस दौरान अगर लड़की पक्ष के लोग उनकी मांग पूरी करने में असमर्थ होते हैं तो लड़की की शादी दूसरे से करवाई जाती है। फिर वही पक्ष रुपए देता है। इसके बाद नातरा झगड़ा खत्म होता है। हर साल दर्जनों लड़कियां इस प्रथा का शिकार हो रही हैं। इस दौरान लड़की पिता और पति दोनों उस पंचायत में रहते हैं।


संबंधित समाचार