होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मध्यप्रदेश का 'विजय माल्या', 5 बीवीयां, विदेश भागने की तैयारी, फिर...

मध्यप्रदेश का 'विजय माल्या', 5 बीवीयां, विदेश भागने की तैयारी, फिर...

ग्वालियर क्राइम : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी को धोखा देकर विजय माल्या बनने चला था, लेकिन जब पत्नी को उसके पति की करतूतों का पता चला तो वो सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी ने पांच शादियां करके अपनी पत्नी को धोखे में रखा। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित ममता ने पुलिस में शिकायत की है कि उसका पति रूस्तम सिंह शेखर उसे धोखा दे रहा है। उसकी पांचा बीवीयां है। जिसका उसे पता तक नहीं चला। रूस्तम ने उससे साल 2018 में शादी की थी। वह सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है। ममता ने पुलिस को बताया है कि साल 2022 में उसने उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। मामला अभी फिलहाल कोर्ट में लंबित है। 

ल​ड़कियों को फंसाने में माहिर

ममता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति शातिर है। वह लड़कियों और उनके परिवारजनों को फंसाने में माहिर है। वह हायर एजुकेशन का झांसा देकर लड़कियां फंसाता है। जब उसने शादी की थी तो वो काम का बहाना मारकर गायब हो जाता था। जब उसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला की उसने 5 शादियां की है। उसके पति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है, लेकिन दो साल हो चुके है, पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

विदेश भागने की फिराक में आरोपी

ममता ने पुलिस से मांग की है ​कि उसका पति विदेश भागने की तैयारी में है इसलिए उसका पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जब्त किए जाएं। वही पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है। 


संबंधित समाचार