होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics : क्या कैलाश की हो रही संगठन में वापसी? हलचल हुई तेज

MP Politics : क्या कैलाश की हो रही संगठन में वापसी? हलचल हुई तेज

MP Politics : (विकास जैन भोपाल) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के स्टेट हैंगर पर केंन्द्रीय मंत्री अमित शाह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मुलाकात क्या हुई, प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया। दोनों की मुलाकात को लेकर कई मायने निकाले जाने लगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अमित शाह ने मंत्री कैलाश से प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष का नाम मांग लिया। तो चर्चा यह भी है कि मंत्री विजयवर्गीय ने अध्यक्ष के लिए नरोत्तम मिश्रा का नाम आगे बढ़ाया है। 

हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया, केवल चर्चा का दौर जारी है। दोनों के बीच करीब 20 मिनट चर्चा हुई। अब तो कहा यह भी जाने लगा की विजयवर्गीय खुद प्रदेश अध्यक्ष या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो सकते है। खैर चर्चाओं का दौर जारी है, लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि प्रदेश बीजेपी जल्द अपना नया अध्यक्ष चुन लेगी। 

कैलाश की संगठन में वापसी?

राजनीतिक गलियारों से एक और चर्चा निकलकर सामने आई हैं। चर्चा है कि शाह और विजयवर्गीय की मुलाकात प्रदेश की राजनीति की दिशाा बदल सकती है। गलियारों में चर्चा है कि मंत्री विजयवर्गीय सरकार में शामिल होकर खुश नहीं है। वे संगठन में वापसी कर सकते है। विजयवर्गीय जब केन्द्र की राजनीति में थे तब वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। उस दौरन में उनका जलबा अलग ही था। महासचिव रहते उन्हें कई प्रदेशों और कई विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी मिलती रही, लेकिन जब से विजयवर्गीय को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया तब से वे मध्यप्रदेश तक ही सीमित रह गए है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री कैलाश संगठन में वापसी कर सकते है। 

क्या कैलाश बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष?

कयास है कि अगले महीने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी जा सकती है। यह इसलिए माना जा रह है कि विजयवर्गीय को केन्द्रीय संगठन के कामकाज का अनुभव है। कैलाश को राजनीति का चाणक्य भी माना जाता है। वे राणनीति बनाने में माहिर भी है। इस लिहाज से बीजेपी आलाकमान कैलाश के बारे में सोच सकती है। 

1 मार्च को आएंगे प्रधान?

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वीडी शर्मा को लोकसभा की समिति में लेने के बाद से उन्हे बदलने की पूरी संभावना भी जताई जाने लगी है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 मार्च को भोपाल आ सकते हैं और पार्टी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते है। 


संबंधित समाचार