होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार, पकड़े जाने के डर से 3 बार शव को बाहर निकाल, अलग-अलग जगह दफनाते रहे

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार, पकड़े जाने के डर से 3 बार शव को बाहर निकाल, अलग-अलग जगह दफनाते रहे

सोमा शर्मा// गरियाबंद। गरियाबंद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पकड़े जाने के डर से 3 बार शव को निकाल, अलग अलग जगह दफनाते रहे। 

    मामला शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव का है। यहा की रहने वाली समारी बाई का विवाह ढोल सराई गांव के रहने वाले 33 साल के रोहित से हुआ था।पत्नी इकलौती बेटी थी, उसका पिता भी नही था,इसलिए रोहित घर जमाई बन कर रहने लगा था।लेकिन 15 जुलाई की रात समारी को रोहित ने उसके प्रेमी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया।दोनो ने लोहे के रॉड से पिट पिट कर उसकी हत्या कर दी।

     मृतक रोहित इस बार नवाखाईं पर्व में अपने घर नही गया। पता करने परिवार वाले पेंड्रा पहुंच गए। पत्नी  पति को काम करने आंध्रा जाना बता कर गुमराह करती रही।आसपास के पहचान वालो से पिता ने पड़ताल शुरू किया तो बाहर काम करने जाने का कोई भी सुराख नही मिला।दो दिन पहले मृतक के पिता पुनीत ने शोभा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराया। जांच में जुटी पुलिस तो हत्या का खुलासा हुआ।

    मामले में आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया,उसके निशानदेही पर पुलिस ने पेंड्रा से 20 km दूर नेशनल हाइवे में शव को दफनाया गया था। पुलिस ने शव बरामद कर ,विधिवत कार्यवाही के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसकी प्रेमी आरोपी प्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


संबंधित समाचार