होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Bjp President : एमपी बीजेपी का नया बॉस कौन? भोपाल से दिल्ली तक हलचल

MP Bjp President : एमपी बीजेपी का नया बॉस कौन? भोपाल से दिल्ली तक हलचल

MP Bjp President : मध्यप्रदेश बीजेपी को नया बॉस कब मिलेगा, किसे अध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी, ऐसे सवाल अब प्रदेश बीजेपी के गलियारों में गूंजने लगे है। होली होने के बाद से अध्यक्ष को लेकर प्रदेश में हलचल तेज हो गई है। इस बात के संकेत यूपी बीजेपी से मिले है। यूपी बीजेपी ने अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले एमपी बीजेपी जिलाध्यक्षों का ऐलान कर चुकी है। माना जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व अब जल्द ही प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियों पर जोर देगी। जल्द ही मध्यप्रदेश बीजेपी को अपना नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। 

इसी महीने मिलेगा अध्यक्ष?

एमपी बीजेपी के नए मुखिया के चुनाव के लिए ​बीजेपी पहले ही केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुकी है, लेकिन कुछ मामलों के चलते प्रधान भोपाल नहीं आ सके। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बीते सप्ताह प्रधान का भोपाल आने का दौरा बन रहा था, लेकिन वो भी टल गया। सूत्रों का कहना है कि अब होली हो चुकी है। मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र भी लगभग पूरा होने वाला है। ऐसे में मार्च के आखिरी तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नया चेहरा सामने आ सकता है। 

संगठन करेगा प्रक्रिया शुरू

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। अंदर खाने से खबर है कि बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 40 दिनों के लिए टाल दी थी। अब होली के बाद चुनावी प्रक्रिया संभवता शुरू होना है। क्यों​कि बीजेपी के संविधान के अनुसार जब तक देशभर के राज्यों के कम से कम आधे प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव नहीं होगा तब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सकता। ऐसे में माना जा रहा है कि अब भाजपा संगठन जल्द ही मध्यप्रदेश में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर सकती है। 

कुर्सी की जुगत में ये नेता!

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कई दावेदार चर्चा में बने हुए है। जिनमें से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक रीति पाठक,
राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी समेत कई नेताओं के नाम शामिल है। 

कैसे होता है प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव?

बीजेपी के संविधान के अनुसार किसी भी प्रदेश का अध्यक्ष चुनाव करने से पहले मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का चुनाव होता है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाती है। मध्यप्रदेश में मंडल, ब्लॉक और जिलाध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब केवल प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव का इंतजार है। 

ये चुनते है अध्यक्ष 

बीजेपी नेताओं के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश परिषद के सदस्य चुनते है। जिसमें 4 सांसद, 16 विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होते है। चुनाव अधिकारी परिषद के सदस्यों से रायशुमारी करता है। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का फैसला होता है। हालांकि परिस्थिति के अनुसार वोटिंग भी कराई जा सकती है। 


संबंधित समाचार