होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमानत बंसल : शिवराज की अरबपति बहू कौन, देश में फैला साम्राज्य!

अमानत बंसल : शिवराज की अरबपति बहू कौन, देश में फैला साम्राज्य!

अमानत बंसल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी कैबिनेट के सबसे बड़ी मंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी होने वाली है। शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की सगाई ​बीते दिनों दिल्ली में हुई थी। कार्तिकेय सिंह की शादी हरियाणा की रहने वाली अमानत बंसल से होने जा रही है। वही दूसरे बेटे कुणाल की शादी भोपाल के एक जैन परिवार की बेटी रिद्धि से होना है।

हरियाणा की अमानत

कार्तिकेय सिंह की होने वाली अमानत बंसल देश के कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती है। अमानत के करोड़पति पिता का कारोबार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में फैला हुआ है। अमानत ने विदेश में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण की है। हरियाणा की अमानत अब शिवराज सिंह की बहू बनने जा रही है। कार्तिकेय और अमानत की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली में हो चुकी है। सगाई को गुपचुप तरीके से किया गया था। जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल रहे। अमानत बंसल हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। 

कौन है अरबपति अमानत बंसल?

अमानत बंसल देश की सबसे पुरानी शू कंपनी लिबर्टी शू कंपनी के मालिक है। उनके पिता का नाम अनुपम बंसल है। उनकी मां का नाम रूचिता बंसल है। अनुपम बंसल की लिबर्टी शू कंपनी का कारोबार भारत के कौने कौने में फैला हुआ है। इतना ही नहीं विदेशों में भी उनका कारोबार है। 

लिबर्टी कंपनी का साम्राज्य

अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल की कंपनी लिबर्टी शू कंपनी करीब 950 करोड़ की कंपनी है। लिबर्टी शू देश की सबसे पुरानी शू कंपनी है। कंपनी का कारोबार भारत समेत कई देशों में फैला हुआ है। भारत के कई शहरों में लिबर्टी शू के शोरूम भी है। ​कंपनी के शू की अपनी एक अलग क्लास और स्टैंडर्ड कीमत है। लिबर्टी शु कंपनी की शुरूआत 1954 में की गई थी। बंसल परिवार के सदस्य कंपनी की जिम्मेदारियां संभाल रहे है। अमानत बंसल की मां रूचिता बंसल सोशल एक्टिव है। वे कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। 

पीएम को दिया शिवराज ने न्यौता

आपको बता दें कि शिवराज सिंह के बेटे की शादी तय हो गई है। हालांकि शादी की डेट अभी सामने नही आई है, लेकिन शादी के कार्ड बंटने शुरू हो चुके है। बीते दिनों शिवराज सिंह अपनी पत्नी औ दोनों बेटों के साथ पीएम मोदी को कार्ड देने पहुंचे थे। जिनकी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। 


संबंधित समाचार