होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भानुप्रतापपुर में दिखा डिवाइस लगा गिद्ध: वन विभाग ने रेस्क्यू कर भेजा रायपुर ...

भानुप्रतापपुर में दिखा डिवाइस लगा गिद्ध: वन विभाग ने रेस्क्यू कर भेजा रायपुर ...

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से एक खबर सामने आई है। जहां पर  आत्मानन्द स्कूल की छत में एक गिद्ध पर डिवाइस दिखाई दिया है। इस खबर की सुचना मिलते है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ऐसे में उत्सुकता के साथ लोगों में आशंका भी व्याप्त थी। की ये कोई जासूसी उपकरण तो नहीं है। वहीं दूसरीओर यह वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी की बात थी। दरअसल तीन दशक पूर्व से छत्तीसगढ़ में गिद्ध की प्रजाति विलुप्त हो चुकी है। 

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू :

ऐसे समय में अचानक से गिद्ध का दिखना बेहद सुखद रहा है। इस दौरान जिन लोगों इसे देखा उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय तक ये गिद्ध एक ही जगह पर बैठा था। और इस गिद्ध की हालत भी सुस्त थी। जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन अमले की टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने सबसे पहले तो इस गिद्ध का रेस्क्यू किया। फिर इसे सुरक्षित रायपुर स्थित जंगल सफारी भिजवा दिया है। 

वैज्ञानिकों के द्वारा लगाया डिवाइस :
 
इस सन्दर्भ में डीएफओ डीपी साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि, ये गिद्ध हरियाणा के पिंजौर से यहां आया है। उस पर वहां के वैज्ञानिकों के द्वारा ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया था। इसके आगे उन्होंने बताया कि, इसके बारे में हरियाणा वन विभाग से संपर्क किया गया है, फिलहाल गिद्ध की जांच की रायपुर में की जाएगी जिसके बाद ही इसके आगे की कार्रवाई  होगी।  

भानुप्रतापपुर। आत्मानंद स्कूल की छत पर दिखा डिवाइस लगा गिद्ध #bhanupratappur #atmanandschool #vulture #chhattisgarh pic.twitter.com/1H4MoMXktr


संबंधित समाचार