होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महाराष्ट्र में 20 नवंबर, झारखंड में दो चरणों में वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र में 20 नवंबर, झारखंड में दो चरणों में वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होगा तो वहीं झारखंड में 2 चरणों में मतदान होगा. 

पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नंवबर को होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होगा. 20 नवंबर को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. 
 

झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता:

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है... झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे..."

महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता:

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।"

उपचुनाव के तारीखों का भी ऐलान :

47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।


संबंधित समाचार