रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज प्रदेश के 157 नगरीय निकायों में हो रहा है। जिसमें 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं में 114 नगर पंचायतों के लिए भी आज वोट डाले जाएंगे। प्रदेश के 44 लाख 74 हजार 269 शहरी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 22 लाख 525 पुरुष मतदाता , 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर्स और 512 थर्ड जेंडर मताधिकार का प्रयोग कर वोट डालेंगे। इस बार 10 में से 9 निगमों में BJP कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। वोटिंग सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होने वाली है। एक EVM पर मतदान मेयर और पार्षद के लिए वोट देंगे। और 15 फरवरी को मतगणना होगी।
इन जिलों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर :
इससे पहले अगस्त 2004 में हुई पहले नगरी निकाय चुनाव में कुल 28 लाख 34547 मतदाता थे इसके साथ ही 2019 की तुलना में इस बार 5 लाख मतदाता जोड़े गए हैं। यह वोटर भी निर्णायक की भूमिका अदा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक दस नगर निगमों में से 8 में पुरुष की संख्या के मुकाबले महिला की संख्या अधिक है। पंचायत चुनाव में 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता और 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष वोट डालेंगे। राज्य के 10 नगर निगमों में आज चुनाव हो रहा है। जिसमें कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर, चिरमिरी, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुरल और ,रायगढ़ जिले के नगर निगम शामिल हैं। निकाय चुनाव में कुछ 4474269 शहरी मतदाता मतदान करेंगे।
जनपद पंचायत में इतने पदों पर वोटिंग :
इस दौरान 114 नगर पंचायतों और 49 नगर पालिकाओं में भी चुनाव आयोजित किया है। बतादें कि जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों पर चुनाव होंगे, वहीं जनपद पंचायत में 2973 पदों के लिए वोटिंग होगी। ग्राम पंचायत में वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों और सरपंच पद के लिए 11,672 पर मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, पासपोर्ट, फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड से अपन वोट डाल सकते हैं।