MP NEWS: कांग्रेस विधायक ने साधु-संतों की सांड से की तुलना, भड़के विश्वास सारंग, कहा - कांग्रेस हिन्दू विरोधी है, सनातन का अपमान..,,

MP NEWS: कांग्रेस विधायक ने साधु-संतों की सांड से की तुलना, भड़के विश्वास सारंग, कहा - कांग्रेस हिन्दू विरोधी है, सनातन का अपमान..,,

भोपाल : अमरपाटन के कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने सांड की तुलना साधु संत और महामंडलेश्वर से करने से प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक के इस विवादित बयान पर भड़कते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं और सनातन का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत। कांग्रेस हिन्दू विरोधी है। विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

कांग्रेस हिन्दू धर्म को समाप्त करने की चाल चल रही

कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि साधु संतों की तुलना सांड से करना बेहद आपत्तिजनक...यह दुर्भाग्यपूर्ण के साथ ही सबसे बड़ा कुकृत्य  है। हर समय हिन्दू धर्मावलंबियों का अपमान करना.. राम मंदिर निर्माण में अड़चन पैदा करना और रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र करना... कांग्रेस क्या हिन्दू धर्म को समाप्त करने की चाल चल रही है...इटली की संस्कृति में पलने वाली कांग्रेस..बहुसंख्यक समाज के खिलाफ काम कर रही है। 

कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग -  विश्वास सारंग 

विश्वास ने कहा कि अब ये देश में बर्दाश्त नही किया किया जाएगा। विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए... यदि कांग्रेस उनके खिलाफ एक्शन नहीं लेती तो यह माना जायेगा कि यह कांग्रेस का अधिकृत बयान...कांग्रेस हिन्दू विरोधी है। हिन्दू देवी देवताओं और सनातन का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत। 

जानें क्या है मामला 

बता दें कि सतना जिले के अमरपाटन विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने साधु-संतों को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि "साधु-संत, सन्यासी बाबा बैरागी और महामंडलेश्वरों को छोड़ दिया जनता के बीच. कहा जाओ हिंदुत्व की बात करो, बीजेपी का प्रचार करो, सनातन की बात करो और ये सांड चर रहे दूसरों के खेत ।  बता दं कि  विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यह बयान दिया कांग्रेस विधायक के बयान से राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है। 

 

 


संबंधित समाचार