होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष!

विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष!

विक्रांत भूरिया : मध्यप्रदेश की झाबुआ से कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने विक्रोत भूरिया को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने खबर को फर्जी बताया है। 

आपको बता दें कि विक्रांत भूरिया, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे है। कांतिलाल भूरिया मध्यप्रदेश का आदिवासी चेहरा है। विक्रांत भूरिया ने झाबुआ विधानसभा से 2023 में पहली बार चुनाव लड़ा था और विधानसभा पहुंचे थे। विक्रांत भूरिया का आदिवासी क्षेत्रों में अच्छा प्रभाव माना जाता है। 

विक्रांत भूरिया ने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए कई प्रदेर्शन किए है। वे झाबुआ से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े थे और बड़ी जीत दर्ज की थी। विक्रांत भूरिया ने लोकसभा चुनाव के दौरन अपने पिता के चुनाव प्रचार में व्यस्ता के चलते पार्टी को समय नहीं देने का हवाला देकर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विक्रांत भूरिया ने अपने त्यागपत्र में ​कहा था की देश इस समय लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगे हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी पूरी शक्ति के साथ देश भर में दौरे और सभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस को देश की हर लोकसभा सीट जीतना जितना कांग्रेस के लिए जरूरी है उससे कहीं ज्यादा इस देश के लोकतंत्र के लिए जरूरी है। 

विक्रांत ने आगे कहा था कि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, इस कारणवश मुझे अपना अधिकतम समय इस लोकसभा क्षेत्र में देना पड़ रहा है जिसके चलते मैं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका को पूरे प्रदेश में निभाने में खुद को असहज पा रहा हूं और अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि अगर आप किसी और को इस महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए सही समझें तो आप आगे बढ़ें, मैं आपके साथ हूं। संगठन का हित मेरे लिए सर्वोपरि है।' इसके बाद कांग्रेस ने मितेन्द्र सिंह यादव को युवा कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति कर दिया था। 


संबंधित समाचार