होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सत्यनिष्ठा की ली जाएगी प्रतिज्ञा 

28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सत्यनिष्ठा की ली जाएगी प्रतिज्ञा 

बलौदाबाजार: केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2024 तक ष्सत्यनिष्ठा की  संस्कृति से राष्ट्र की  समृद्धिष् विषय पर सतर्कता जागरूकता साप्तह मनाया जाएगा। सतर्कता जागरूकता के प्रथम दिवस 28 अक्टूबर 2024 को सभी कार्यालयों में प्रातः 11 बजे सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा अनुसार समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में प्रतिज्ञा ली जाएगी। 

कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को उक्त निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सतर्कता प्रतिज्ञा  ऑनलाइन माध्यम से लिंक https://pledge.mygov.in/cvc/  पर क्लिक करके ई सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान ग्राम पंचायतो में सरपंच, पंच, स्व सहयता समूह, मनरेगा श्रमिक, एवं विद्यार्थियों की उपस्थित में बैठक का आयोजन, क्विज, स्लोगन, पेंटिंग, रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिता, सांध्य चैपाल का आयोजन किया जाएगा।


संबंधित समाचार