होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने तोड़ा रिकॉर्ड : रिलीज के बाद दो दिन बाद की इतने की कमाई... 

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने तोड़ा रिकॉर्ड : रिलीज के बाद दो दिन बाद की इतने की कमाई... 

Film Chhaava collection : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' ने अपने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। ये फिल्म लक्ष्मण उत्तेकर के डायरेक्शन में बनी है जो 14 फरवरी को सिनेमाघरो में 'छावा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दो दिनों में की कमाई से पूरे बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है। बता दें कि यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। जिसमें संभाजी महाराज की भूमिका विक्की कौशल ने तो रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में नजर आई हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में छाई हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत में इस फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ की शानदार कमाई की थी। 

बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल :

वहीं इसके दूसरे दिन ये आंकड़ा 36.5 करोड़ तक बढ़ गया। इसके साथ ही छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 67.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो  दो दिनों में  छावा' ने100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। विक्की कौशल की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिलने के बावजूद भी इस ऐतिहासिक फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। इस फिल्म ने 2025 में रिलीज हुई अब तक हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी  बन गई है।   

इन अभिनेताओं ने निभाई भूमिका अहम :
   
विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' में मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आए हैं। बता दें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। और उनकी महारानी येसुबाई की भूमिका रश्मिका मंदाना ने निभाई है।  इसके अलावा मुगल शासक औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है। इस फिल्म में  विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी, और आशुतोष राणा जैसे कई दमदार कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
 

 


संबंधित समाचार