होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दुनिया भर में विक्की कौशल का जादू बरकरार: 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किया 750 करोड़ पार... 

दुनिया भर में विक्की कौशल का जादू बरकरार: 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किया 750 करोड़ पार... 

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल इस फिल्म ने अपने रिलीज के 1 महीने बाद भी फिल्म हर रोज करोड़ों कमा रही है। ये ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में विक्की कौशल का जादू बरकरार है। 'छावा' पर्दे पर आने के एक महीने बाद भी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए आयाम रच रही है।

वर्ल्डवाइड पर करोड़ का आंकड़ा पार :

'छावा' ने अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मिली के मुताबिक 30 दिनों की कमाई के साथ विक्की कौशल की फिल्म ने कुल 750.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। जिसके बाद फिल्म ने 31वें दिन भारत में 8 करोड़ रुपए कमाए और अगर इस कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो 'छावा' का कुल कलेक्शन 758.5 करोड़ हो जाता है।

इतने करोड़ का किया बिजनेस :

विक्की कौशल ने 'छावा' के महीने भर के शानदार कलेक्शन के साथ रजनीकांत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साउथ सुपरस्टार के खाते में वर्ल्डवाइड 10 वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड था। रजनीकांत की 2018 में रिलीज हुई फिल्म 2.0 ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 744.78 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।


संबंधित समाचार