होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

उपराष्ट्रपति धनखड़ की बिगड़ी तबियत: दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती, हालचाल लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री...

उपराष्ट्रपति धनखड़ की बिगड़ी तबियत: दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती, हालचाल लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री...

Voice President Dhankhar : राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबियत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के AIIMS में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक धनखड़ को फिलहाल डॉ. राजीव नारंग के अंडर में क्रिटिकल केयर यूनिट एडमिट किया गया है। जहां पर उनकी हालत अभी स्थित बताई जा रही है।

हालचाल लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री: 

वहीं इस खबर के सामने आते ही हालचाल लेने स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धनखड़ का अस्पताल पहुंचे। सूत्रों की माने तो 73 साल वर्षीय धनखड़ को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत थी। जिसके बाद दिल्ली AIIMS के कार्डियक विभाग में उन्हें रात लगभग दो बजे भर्ती कराया गया। इस दौरान उन्हें रात भी लगातार बेचैनी और सीने में दर्द की समस्या हो रही थी। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है और उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

राजनेताओं ने की स्वस्थ होंगे की कामना :
 
इस सन्दर्भ में दिल्ली एम्स प्रशासन ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप के सेहत से जुड़ी मेडिकल बुलेटिन जारी करेगी। वहीं इसके बाद अगर सब सही रहा तो अस्पताल से जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति की तबियत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उनके प्रशंसकों और देशभर में धनखड़ के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। और पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई वरिष्ठ राजनेताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।
 


संबंधित समाचार