होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: राहुल गांधी के PM मोदी के खिलाफ विवाद टिप्पणी पर भड़की BJP, FIR दर्ज करवाने पहुंचे VD शर्मा, कहा - उनका कृत्य देशद्रोह

MP NEWS: राहुल गांधी के PM मोदी के खिलाफ विवाद टिप्पणी पर भड़की BJP, FIR दर्ज करवाने पहुंचे VD शर्मा, कहा - उनका कृत्य देशद्रोह

भोपाल : पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर प्रदेश में सियासत घमासान तेज हो गई है। बीजेपी के दिग्गज नेता  लगातार राहुल के बयान पर पलटवार कर रहे है। इसी कड़ी में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करवाने थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य देशद्रोही की श्रेणी में आता है। उनपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

राहुल ने किया भारत का अपमान 

राहुल गांधी के खिलाफ FIR का आवेदन देने के बाद वी डी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य देशद्रोही की श्रेणी में आता है। उन्होंने भारत का अपमान किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की है। आज पूरे प्रदेश में FIR दर्ज कराई जा रही है।

जानें मामला 

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे। जहां उन्होंने भारत, चीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयानबाजी की थी। जिसके बाद देश की राजनीति गरमा गई। भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार हमला बोल रहे है। 
 


संबंधित समाचार