होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुस्लिम ठेकेदारों के आरक्षण पर मचा बवाल: सीएम साय बोले- 'समाज में वैमनस्य फैला रही कांग्रेस'

मुस्लिम ठेकेदारों के आरक्षण पर मचा बवाल: सीएम साय बोले- 'समाज में वैमनस्य फैला रही कांग्रेस'

रायपुर: कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का फैसला किया है। जिस पर छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने बयान देते हुए कहा कांग्रेस सरकार सीधे सीधे तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर उतर आई है। कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में आती है, संविधान के मूल आत्मा का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। सिद्धारमैया सरकार का ये फैसला समाज और देश में गलत संदेश जाएगा।इस तरह के फैसले से भारतीय संविधान की मूल भावना के भी खिलाफ है।कांग्रेस इस फैसले को सीएम ने समाज में वैमनस्य फैलाने वाला का सोचा-समझा षड्यंत्र बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि धर्म आधारित आरक्षण को अदालतें पहले भी असंवैधानिक करार दे चुकी हैं। इसलिए न्यायिक समीक्षा में यह फैसला भी नहीं टिक पाएगा।

असंवैधानिक फैसले को वापस लें :

वहीं सीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस यह जानते हुए भी सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से कहा है कि वे इस असंवैधानिक फैसले को तुरंत वापस लेने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निर्देश दें। मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि यह वंचित आदिवासियों और दलित समाज के साथ अन्याय है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ :

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह जानते हुए भी सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से कहा है कि वे इस असंवैधानिक फैसले को तुरंत वापस लेने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों, दलितों और वंचित समाज के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


संबंधित समाचार