होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

एक ही परिवार के सदस्य चुने गए पंच,सरपंच,जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य...सोशल मीडिया में बना चर्चा का विषय...

एक ही परिवार के सदस्य चुने गए पंच,सरपंच,जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य...सोशल मीडिया में बना चर्चा का विषय...

सैय्यद वाजिद //मुंगेली: नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का महासमर अभी खत्म नही हुआ है,अभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में उपाध्यक्ष का चुनाव होना है,पंचायत क्षेत्रो में उपसरपंच व जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है।जिसको लेकर दावेदारो में होड़ मची हुई है और जोर आजमाईश का खेल जारी है।इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर आम ज़ुबानी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एक परिणाम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंच ,सरपंच व जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होता है।ऐसे में इन चारों पदों के लिए एक ही परिवार के सदस्यों का चुनाव होना चर्चा जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 जानिए कौन है ये लोग:

मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के ग्राम मानिकपुर में एक ऐसा परिवार है जहां एक ही परिवार के चार सदस्य उक्त चारों पदों के लिए निर्वाचित हुए  हैं।  यह बात सामने आई है कि इस परिवार का क्षेत्र की  राजनीति व समाजसेवा में पिछले तीस पैंतीस वर्षों से एक विशेष दखल है। और वर्तमान में इस परिवार का नेतृत्व सतनामी समाज के गौकरण भास्कर करते हैं जो कि सामाजिक पदाधिकारी भी है। बता दें कि इस परिवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम में पंच पद के लिए धरमीन बाई भास्कर को मतदाताओं ने चुना है। सरपंच पद के दिलीप भास्कर को 950 वोटों से जीत दिलाई है, तो वहीं मनीता दिलीप भास्कर को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2000 प्लस वोटों से जीत मिली है और शांति देवचरण भास्कर को 17000 प्लस वोटों से ऐतिहासिक चुनाव जीताकर मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर दिया है। 

भास्कर परिवार लोगों के साथ काफी मजबूती से जुड़े:

बता दें कि उक्त परिवार से सन 1995 में  द्रोपदी रिखीराम भास्कर सरपंच चुनी गई थी। सन 2000 में गौकरण भास्कर को सरपंच बनाया गया था। 2005 में दिलीप भास्कर को पंच, तथा 2010,2015,2020 में सरपंच चुना गया था व अब 2025 में चौथे बार सरपंच चुना गया है। सन 2015 में मनीता दिलीप भास्कर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई थीं व अब दुसरी बार फिर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई है। इसी परिवार से देवचरण भास्कर 2015 में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष
बनें तो अब शांति देवचरण भास्कर पहली बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनी गई व अबकी बार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में रिकार्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर पुनः जिला पंचायत सदस्य के रूप में सामने आई हैं। ऐसा माना जाता है कि मुंगेली जिले के मानिकपुर गांव के उक्त भास्कर परिवार क्षेत्र के गांव समाज विशेष के लोगों के साथ काफी मजबूती से जुड़े हुए,जिसका नतीज़ा भी चुनाव परिणाम के रूप में सामने आया है।

ऐतिहासिक जीत का मिल सकता है तोहफा:

जिला पंचायत मुंगेली के जिला पंचायत क्षेत्र मनोहरपुर से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी शांति देवचरण भास्कर 17 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतकर पूरे प्रदेश में चर्चा में है यही वजह है कि इतिहास में इतने लंबे अंतर से आज तक जिला पंचायत में शायद ही कोई विजयी हुआ होगा...कयास यह भी लगाया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर पूरे छत्तीसगढ़ में इतने अंतर से कोई प्रत्याशी चुनाव जीतकर सामने आया हो। यही वजह है कि खुद उपमुख्यमंत्री ने इस जीत की जमकर सराहना की है और चर्चाओं में है कि इस जीत का तोहफा भाजपा उन्हें जिला पंचायत के शीर्ष पद में बैठाकर दे सकती है, हालांकि ये समय के अनुसार स्पष्ट हो ही जाएगा।


संबंधित समाचार