होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shivraj Singh Chouhan : झारखंड पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Shivraj Singh Chouhan : झारखंड पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्दीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को झारखण्ड में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सम्मलित हुए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के योगदान के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही शिवराज ने रांची में बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान के घर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया।  

केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि, 'यह कार्यक्रम छोटा है लेकिन सबसे मह्तवपूर्ण है। यहां कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। बूथ पर एक-एक वोट की लड़ाई लड़ी है। घर-घर जाकर संपर्क किया है। पार्टी की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचाई है। हमारे कार्यकर्ता संगठन के प्राण हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, 'मोदी जी जैसे चमत्कारी नेता हमारे पास है। मोदी जी और केन्द्र सरकार के विकास और जनकल्याण के काम अद्भुत हैं। श्री चौहाने ने कहा कि, आज नेता के नाते नहीं साथी कार्यकर्ता के नाते आप सभी से मिलने आया हूं। साथ ही श्री चौहान ने रांची में बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान जी के घर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया।'

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'चंपई सोरेन जी के साथ अन्याय किया है, ये घोर परिवारवाद है। हेमंत सोरेन जी से दो महीने सब्र नहीं हुआ, केवल हमारा परिवार ही रहेगा और इसलिए जिस ढंग से हटाया वो घोर अपमानजनक है। मन को पीड़ित करने वाला है, दर्द से भरने वाला है और ये पीड़ा झारखंड वासियों के मन में है।'


संबंधित समाचार