होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS: MP में दबंगों के हौसले बुलंद ! घर के बाहर खड़े दो युवकों पर अज्ञातों ने बरसाई गोलियां, घायलों का इलाज जारी, FIR दर्ज

GWALIOR NEWS: MP में दबंगों के हौसले बुलंद ! घर के बाहर खड़े दो युवकों पर अज्ञातों ने बरसाई गोलियां, घायलों का इलाज जारी, FIR दर्ज

भोपाल : मध्य प्रदेश में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन प्रदेश के अलग अलग जगहों से जुर्म की खबरे सामने आ रही है। जिसको देखकर यह तो साफ़ हो गया है कि अपराधियों के अंदर से पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। इसी कड़ी में गोली कांड का ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां घर के बाहर खड़े दो युवकों पर अज्ञातों ने गोली चला दी। जिसकी वजह से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लालघाटी की घटना 

यह पूरी घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लालघाटी की है। बताया जा रहा है कि प्लॉट को लेकर मनोज और मोहित का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।जिसके चलते बीती शाम पांच लोगों ने उनपर गोली से हमला कर दिया। गनीमत रही की गोली उनके पैर में लगी। जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञातों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है। 


संबंधित समाचार