होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : सरकार के ऋण लेने पर उमंग सिंघार ने साधा निशना, कहा - आम आदमी कर्ज और जंजीरों से जकड़ गया

MP NEWS : सरकार के ऋण लेने पर उमंग सिंघार ने साधा निशना, कहा - आम आदमी कर्ज और जंजीरों से जकड़ गया

MP Budget 2025: भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश की कमान संभालने के बाद से लगातार कर्ज पर कर्ज ले रही है। इसी कड़ी में बीते दिन भी सीएम मोहन ने 4000 करोड़ का कर्ज लिया है। जिसका भुगतान बजट के दिन यानि की आज  होगा। प्रदेश में लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने  प्रदेश सरकार पर निशना साधते हुए कहा कि सरकार पी रही घी और जनता पर है कर्ज की मार। 

सरकार कर्ज लेकर ब्याज का पैसा भर रही

कर्ज लेकर सरकार ब्याज का पैसा भर रही है। ऐसे में प्रदेश में विकास कैसे हो सकता है। सरकार सिर्फ करती है जुमलेबाजी। राज्यपाल के अभिभाषण में  महिला, किसान और युवा के लिए कुछ नहीं था। आज आम आदमी कर्ज और जंजीरों से जकड़ गया है। प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर 50 हजार का कर्ज हो गया है। राज्यपाल का भाषण सरकार का प्रतिबिंब होता है। 

गले में बेड़ियां डाले कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इतना ही नहीं सिंघार ने प्रदेश में बढ़ते कर्ज को लेकर आज विधानसभा में काली कर्ज की पोटली और गले में बेड़ियां डाले प्रदर्शन किया और कहा घी पी रही सरकार जनता पर है कर्ज की मार। प्रदेश में मंहगाई और बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमा के नीचे लगातार  प्रदर्शन कर सरकार का विरोध कर रहे है। 
 


संबंधित समाचार