होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : प्रदेश में आत्महत्या के दो नए मामले आए सामने, कहीं प्रेमी तो कहीं पति का शव मिला फंदे से लटका 

MP News : प्रदेश में आत्महत्या के दो नए मामले आए सामने, कहीं प्रेमी तो कहीं पति का शव मिला फंदे से लटका 

उमरिया / जबलपुर। मध्यप्रदेश में बढ़ रहे अपराध के बीच आत्महत्या के दो नए मामले सामने आए है। एक ओर उमरिया में जहां पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने पेड़ पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। वहीं दूसरी ओर जबलपुर में एक प्रेमी का शव उसकी प्रेमिका के घर में फांसी पर लटका मिला। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

उमरिया में पेड़ पर लटका मिला शव 

आपको बता दें कि यह हैरान करने वाला मामला उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के  ग्राम कोईलारी का बताया जा रहा है।  जहां घर से 100 मीटर दूर महुए के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव मिला। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक वहां का स्थानीय निवासी था। मृतक व्यक्ति घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था लेकिन जिस दौरान यह घटना हुई। पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थी। वहीं शव प्रदेश मेंको देखने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिसको पूरी जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

प्रेमिका के घर में मिला प्रेमी का शव 

वहीं दूसरा मामला जबलपुर के थाना आधारताल के सुहागी का बताया जा रहा है। जहां हैरान करने वाली घटना सामने आया है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अंश कुमार पटेल का शव अपनी ही प्रेमिका के घर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस का कहना है कि अंश ने प्रेमिका से घर की चाबी मांगी थी। उसे वहां आराम करना था लेकिन जब मौके पर मौजूद लोगों उसे ऐसी हालत में देख कर हैरान हो गए। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


संबंधित समाचार