होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Luxury Cruise : मध्यप्रदेश में मिलेगा अब गोवा का आनंद, चलेंगे लग्जरी क्रूज

MP Luxury Cruise : मध्यप्रदेश में मिलेगा अब गोवा का आनंद, चलेंगे लग्जरी क्रूज

MP Luxury Cruise : मध्य प्रदेश में गोवा की तरह तैरते हुए महल यानी कूज का आनंद मिलेगा। ये लग्जरी कूज मध्य प्रदेश से गुजरात तक चलाने की तैयारी है। मध्यप्रदेश से चलने वाला ये कूज गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तक जाएगा। इस दौरान पर्यटक नर्मदा से लगे तटीय क्षेत्रों व प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करते हुए गुजरात पहुंचेंगे।

तय करेगा 120 किमी का सफर 

बताया जा रहा है कि क्रूज करीब 120 किमीटर का सफर तय करेगा। यह मेघनाद घाट से चलकर गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचेगा। एमपी और गुजरात के बीच चलने वाला यह क्रूज पहला क्रूज होगा। इस क्रूज को संचालित करने के लिए एमपी और गुजरात सरकार के बीच सहमति बन चुकी है। दोनों राज्यों के बीच जरूरी दस्तावेज साइन हो चुके है। 

मध्यप्रदेश पहुंच चुके दो क्रूज

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच संचालित किए जाने वाले दो क्रूज मध्यप्रदेश पहुंच चुके है। दोनों को मेघनाद घाट पर रखा गया है। सबसे पहले छोटे कूज से पर्यटन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद बेहतर रिस्पॉन्स मिलने के बाद बड़ा क्रूज चलाया जाएगा। वही नर्मदा किनारे रिसॉर्ट बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई।


संबंधित समाचार