होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा, जिलाध्यक्ष पर बड़े आरोप लगाते हुए सौंपा इस्तीफा 

कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा, जिलाध्यक्ष पर बड़े आरोप लगाते हुए सौंपा इस्तीफा 

रिपोर्टर - संदीप करिहार 
बिलासपुर।
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शहर जिला अध्यक्ष के व्यवहार और टिकिट काटने से नाराज दो कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। शहर जिला अध्यक्ष विजय पांडेय के व्यवहार से नाराज होने का आरोप लगाया है। दुर्भाग्यवश कांग्रेसी पैनल में नाम होने के बावजूद पार्टी का बी-फार्म ना देने और फार्म वापसी लेने का समय नहीं देने से नाखुश कांग्रेस नेताओं ने बगावत करते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। वार्ड क्रमांक 70 के पूर्व पार्षद एवं शहर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा निगम एमआईसी सदस्य अजय यादव ने कांग्रेस को 30 सालों के ईमानदारी और समर्पण का ध्यान दिलाते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। 

वहीं टिकरापारा वार्ड से पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता लाल्टू घोष ने भी कांग्रेस को बाय- बाय कर दिया है। पार्षद टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद लाल्टू घोष ने नामांकन वापस लेने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा के सम्पर्क में हूं..मुझे शहर जिला अध्यक्ष का काम काज पसंद नहीं आया। इस दौरान उनके व्यवहार से बहुत अपमानित भी हुआ हूं। इस तीस साल की राजनीति में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां दी. मैने ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। टिकट पक्का होने के बाद भी शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने  नाम कटवा दिया। शायद मैं योग्य नहीं था. इस चुनाव में लोग बागी ना कहें इसलिए नामांकन वापस लेने के साथ ही भाजपा में प्रवेश कर रहा हूं।


संबंधित समाचार